jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर...

IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली । आज 24 सितंबर 2026 (गुरुवार) को देश मे मौसम के हाल बदलाव के साथ नजर आ रहे हैं । मानसून की विदाई के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे डिप्रेशन के कारण देश के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी का दौर लौट आया है।

IMD के मुताबिक ये सिस्टम 23 सितंबर रात में आंध्र प्रदेश – ओडिशा तट (विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्नम के पास) पार करेगा। इसके असर से अगले 48 घंटे अहम रहेंगे।

आज सबसे ज्यादा असर कहां…?

– अत्यधिक भारी बारिश (20.4 cm)- तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर।

– भारी से बहुत भारी बारिश (12-20 cm)– उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी बंगाल और सिक्किम।

– भारी बारिश का अलर्ट– पूर्वी यूपी, पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक।

- Install Android App -

इन इलाकों में 60 से 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है।

UP-MP का हाल-

पूर्वी यूपी में 25-26 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 6 से 9 डिग्री तक गिरावट आएगी। पश्चिमी MP में 24-29 सितंबर तक और पूर्वी MP में 24 और 29 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

मछुआरों के लिए चेतावनी – 24 सितंबर शाम तक बंगाल की खाड़ी, आंध्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर 55-65 KM/hr (झोंके 75 KM/hr तक) हवा चलेगी। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

अचानक बाढ़ (Flash Flood) का बना खतरा – ओडिशा के पुरी, कटक, खुर्दा, गंजम, कोरापुट, आंध्र के श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम, विजयनगरम और छत्तीसगढ़-तेलंगाना के दंतेवाड़ा, नारायणपुर, खम्मम, भद्राद्रि क्षेत्र के निचले इलाकों में।

दिल्ली-NCR का मौसम – आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम 33-35°C और न्यूनतम 23-25°C रहेगा। IMD ने बताया है कि 23 सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी और गुजरात के कई हिस्सों से लौट चुका है।