जीवन में सबसे बड़ा बोझ अतीत का पछतावा और भविष्य की चिंता है। जो इंसान आज में जीना सीख जाता है, वही सच्चा सुखी है।
कई बार हम सोचते हैं कि जब सब कुछ ठीक होगा, तब खुश होंगे – पैसा आएगा तब, नौकरी लगेगी तब, घर बनेगा तब। लेकिन सच ये है कि खुशी किसी मंजिल पर नहीं मिलती, वो रास्ते में ही है। सुबह की चाय, किसी अपने की मुस्कान, अपना काम ईमानदारी से करना – यही छोटी-छोटी खुशियाँ मिलकर बड़ा जीवन बनाती हैं।
याद रखो, भगवान ने आपको जैसा बनाया है वैसा कोई दूसरा नहीं है। खुद की तुलना दूसरों से मत करो। सूरज और चाँद दोनों चमकते हैं, पर अपने-अपने समय पर। आपका समय भी आएगा, बस कर्म करते रहो, धैर्य रखो।
आज एक काम जरूर करो – किसी एक व्यक्ति की बिना स्वार्थ के मदद करो। देखना, मन को जो शांति मिलेगी वो हजार दुआओं से बड़ी होगी।

