jhankar
ब्रेकिंग
IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आज का सुविचार - 24 सितंबर 2026 आज 24 सितंबर को कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने

आज 24 सितंबर को कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

कैसा रहेगा हरदा और पड़ोसी जिलों का मौसम

मकडाई एक्सप्रेस 24 भोपाल । बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के कारण मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले आखिरी तेज बारिश का दौर आज 24 सितंबर से शुरू हो रहा है। IMD भोपाल के ताजा बुलेटिन के अनुसार इसका असर अगले 3-4 दिन तक रहेगा।

IMD ने आज पूरे प्रदेश के लिए गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

24 सितंबर को कहां भारी बारिश….?

IMD के मुताबिक आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का जोर ज्यादा रहेगा। जिन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है उनमें हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना शामिल हैं।

कैसा रहेगा हरदा और पड़ोसी जिलों का मौसम

हरदा जिले का मौसम– आज के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट दिया है। दोपहर बाद से गरज-चमक के साथ भारी बारिश, 40-50 KM की तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है। नर्मदा किनारे निचले इलाकों में जलभराव से सावधान रहें।वनांचल में नदियो में पानी अचानक बढ़ सकता है।

- Install Android App -

नर्मदापुरम जिले का मौसम- आज जिलें में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। शाम तक रुक-रुक कर तेज बौछारें।

बैतूल जिले का मौसम– जिले में आज भारी बारिश का अलर्ट, साथ में 50-60 KM तक की हवाएं चल सकती हैं।

खंडवा का मौसम- आज जिले मे येलो अलर्ट बताया जा रहा है। हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं तेज बौछार गरज-चमक के साथ होगी ।

देवास का मौसम  जिले मे आज येलो अलर्ट पूरे दिन में बादल छाए रहेंगे, शाम को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं।

अब आगे क्या…?

मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 सितंबर को इस सिस्टम का असर और बढ़ेगा। तब पश्चिमी MP के भी कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मानसून 30 सितंबर के आसपास विदा होगा, उससे पहले कोटा पूरा करने के लिए ये आखिरी बारिश अहम है।

मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी जाती है कि मौसम को देखते हुए किसान खेत में काम करे वहीं तेज बारिश और बिजली चमकने पर पेड़ के नीचे न खड़े हों। नर्मदा किनारे के गांव अलर्ट रहें।