आज हरदा-बैतूल-खंडवा में बदलेगा मौसम हलकी बारिश की संभावना
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार आज मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने वाला है। एक चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ के कारण प्रदेश में 23 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट है।
प्रदेश में सबसे अधिक और सबसे कम तापमान
IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा है वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान रतलाम में 36.0 डिग्री, खरगोन 35.6 डिग्री और खंडवा 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री और न्यूनतम 17 से 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
कहां-कहां बारिश की संभावना…?
IMD ने आज के लिए भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
हरदा और पड़ोसी जिलों का आज का मौसम
आइएमडी की साइट से मिली जानकारी के अनुसार 5 जिलों आज का अधिकतम / न्यूनतम तापमान और मौसम सारांश मे है।
हरदा – आज जिले का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 22°C रहेगा। मौसम दिन में आंशिक बादल, शाम को बूंदाबांदी की 10% संभावना है।
बैतूल – जिले का तापमान 33°C / 20°C और मौसम बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।
खंडवा – जिले का तापमान 35°C / 23°C और मौसम गर्मी अधिक, दोपहर बाद आंधी-बारिश की संभावना है।
देवास – जिले मे आज तापमान 34°C / 22°C मौसम आंशिक बादल, हल्की बारिश का अलर्ट बताया गया है।
नर्मदापुरम – आज का तापमान 33°C / 21°C (पचमढ़ी 23°C / 17°C) ठंडा रहेगा, हल्की बारिश हो सकती।
किसानों और दशहरा मेले के लिए सलाह
IMD ने किसानों को खुले में रखी फसलों को ढकने और बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे न जाने की सलाह दी है। आज विजयादशमी के कार्यक्रम शाम को हैं, इसलिए रावण दहन के दौरान हल्की बारिश से बचाव के इंतजाम रखें।

