jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा : बुधवार को पुलिस लाइन हरदा में 67वां पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शशांक ने परेड की सलामी ली और शहीदों के नामों का वाचन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक शशांक सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने अमर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक शशांक ने शहीद इलाप सिंह के भाई गुमाम सिंह एवं शहीद दीपसिंह के भाई अनारसिंह को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, सहायक लोक अभियोजक अनिल यादव एवं सूरज राठौर, एसडीओपी शालिनी परस्ते, एसडीएम शैलेन्द्र बड़ौनिया सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे।