jhankar
ब्रेकिंग
चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आज का सुविचार - 24 सितंबर 2026

हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी

हरदा| किसानों और व्यापारियों के लिए जरूरी खबर। हरदा की कृषि उपज मंडी में कल यानी 25 सितंबर से लगातार तीन दिन तक नीलामी का काम पूरी तरह बंद रहेगा।

मंडी सचिव महेश पाटिल ने बताया कि व्यापारी एसोसिएशन की मांग पर मंडी प्रशासन ने अवकाश का निर्णय लिया है।

क्यों बंद रहेगी मंडी…?

गुरुवार को 24 सितंबर को मंडी में नीलामी सामान्य रूप से होगी।

- Install Android App -

शुक्रवार – 26 सितंबर को जैन समाज के पर्व पर्युषण पर्व के समापन और गणेश विसर्जन के चलते नीलामी बंद रहेगी।

शनिवार और रविवार – 27 व 28 सितंबर को माह का चौथा शनिवार और रविवार होने से बैंकों में अवकाश रहेगा, जिससे भुगतान में दिक्कत होगी, इसलिए मंडी बंद रखने का फैसला लिया गया है।

सोमवार से सामान्य कामकाज

29 सितंबर, सोमवार से मंडी में नीलामी प्रक्रिया फिर से सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी उपज सोमवार के बाद ही मंडी में लेकर आएं।