jhankar
ब्रेकिंग
चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आज का सुविचार - 24 सितंबर 2026

चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आपात समीक्षा की बैठक

राहत दल ने 5000 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला, स्कूल कालेज बंद

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब (Deep Depression) चक्रवात ‘अर्नब’ के रूप में आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। IMD के अनुसार लैंडफॉल 23 सितंबर रात 11 बजे से 24 सितंबर सुबह 1 बजे के बीच कलिंगपट्टनम के दक्षिण-पश्चिम, विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच हुआ। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 75 किमी प्रति घंटा रही और समुंदर में 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठीं।

आंध्र प्रदेश की ताजा सरकारी स्थिति (APSDMA रिपोर्ट के आधार पर)

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 से गुरुवार सुबह 7 बजे तक प्रदेश में जमकर बारिश हुई है।80 से ज्यादा जगहों पर 100 मिमी से अधिक बारिश। सबसे ज्यादा बारिश विशाखापत्तनम ग्रामीण (तुलसीनगर) में 236 मिमी, मधुरवाड़ा में 218 मिमी, एंदाडा में 210 मिमी दर्ज हुई। सीताम्मधारा में 205 मिमी और कपुलुप्पाडा में 202 मिमी बारिश हुई। श्रीकाकुलम, विजयनगरम, काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी, कोनासीमा में भी भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आपात समीक्षा की बैठक

प्रदेश में चक्रवात से हुए भारी नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री और चंद्रबाबू नायडू ने प्रदेश के बड़े अधिकारी जिला अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा बैठक की है जिसमें उन्होंने अधिकारी को सभी आवश्यक निर्णय ले जिन से हालातो को काबू पाने और लोगों को राहत देने के लिए व्यवस्थाएं बनाने को कहा है।

RTGS (रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी) को हाई अलर्ट

सीएम के आदेश के बाद सभी प्रभावित क्षेत्र अलर्ट पर रखा गया है।उत्तरी तटीय जिलों – विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम, विजयनगरम में रेड अलर्ट। मछुआरों को 25 सितंबर तक समुंदर में न जाने की चेतावनी।श्रीकाकुलम और विजयनगरम में कलेक्टर ने सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए हैं।

- Install Android App -

APSDMA अधिकारी प्रखर जैन ने कहा है कि सभी जमीनी अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील इलाकों में NDRF/SDRF की टीमें तैनात हैं। लोगों से अपील है कि नदी-नालों के पास न जाएं।

ओडिशा में भारी तबाही

अर्नब का सबसे ज्यादा असर ओडिशा के दक्षिणी जिलों में दिखा है। कोरापुट के सेमिलीगुडा में 230.2 मिमी ,पूरे राज्य में सबसे ज्यादा। जयपुर (कोरापुट) में 161 मिमी ।कोरापुट, मल्कानगिरी, कालाहांडी में कई ग्रामीण पुल बह गए, दर्जनों गांवों का संपर्क कटा। कालिंगा घाट को बंद किया गया।

5000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया – अकेले गजपति जिले से 1500 लोग। 10 जिलों – गजपति, कोरापुट, रायगड़ा, नबरंगपुर, कालाहांडी, गंजाम, गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर, खुर्दा में स्कूल-कॉलेज बंद।

ओडिशा फायर सर्विस की 380 टीमें और ODRAF की 33 टीमें तैनात। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द।

प्रदेश के 6 जिलों – गजपति, कोरापुट, रायगड़ा, नबरंगपुर, कालाहांडी, गंजाम को रेड जोन घोषित।

बंगाल और अन्य राज्य

पश्चिम बंगाल में सीधा लैंडफॉल नहीं, लेकिन तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। बिहार के 38 जिलों में येलो अलर्ट, छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्कूल बंद और जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट रद्द।

IMD के अनुसार सिस्टम अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में छत्तीसगढ़-तेलंगाना की ओर बढ़ रहा है, अगले 24 घंटे में धीरे-धीरे कमजोर होगा, लेकिन मध्य भारत में भारी बारिश जारी रहेगी।