jhankar
ब्रेकिंग
चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आज का सुविचार - 24 सितंबर 2026

हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन

हरदा शहर में साहित्य और ठहाकों का सबसे बड़ा मंच सजने जा रहा है। कमल सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में 6 अक्टूबर को 21वां अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा।

स्थान और समय 

मिडिल स्कूल ग्राउंड, रात 9 बजे से

- Install Android App -

पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

मंच के संयोजक देवीसिंह सांखला ने जानकारी दी कि इस साल कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि शिरकत करेंगे।

कौन-कौन आ रहे हैं

टीवी स्टार व पैरोडीकार डॉ. आदित्य जैन,प्रख्यात गीतकार डॉ. राजीव राज,हास्य के जादूगर मुन्ना बैटरी, श्रृंगार रस की कवयित्री ,अंशु प्रिया दुबे व प्रीति पांडे,वीर रस के ओजस्वी कवि मोहित सक्सेना अपने अलग अंदाज के लिए प्रसिद्ध डॉ. हरीश हिंदुस्तानी,पैरोडीकार पार्थ नवीन और हास्य कवि सौरभ जायसवाल अपनी रचनाओं से समा बांधेंगे।