jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं,जानिए अपने शहर में क्या है पेट्रोल डीजल के भाव

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में महंगाई की चौतरफा मार के बीच पिछले कुछ दिनों से लोगों को राहत मिली हुई है| शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ|प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल और डीजल के रेट क्रमशः 108.65 और 93.90 रुपये प्रति लीटर रहे| इंदौर में पेट्रोल 108.66 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल का दाम 93.94 रुपये प्रति लीटर है. अनूपपुर में सबसे महंगा डीजल-पेट्रोल बिक रहा है. यहां पेट्रोल और डीजल के रेट क्रमशः 111.44 और 96.48 रुपये प्रति लीटर है|

 शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं|भारत में तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं| इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम , इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट  करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है|इंडियन ऑयल का ऐप Fuel@IOC के नाम से मिल जाएगा, बीपीसीएल का ऐप SmartDrive के नाम से मिल जाएगा और एचपीसीएल का ऐप HPCL के ही नाम से मिल जाएगा। गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर दोनों पर ही ये ऐप मिल जाएंगे।

मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 33 फीसदी टैक्स लगाया जाता हैं| इस टैक्स के ऊपर फिर सेस लगाया जाता है. एमपी में फिलहाल, पेट्रोल पर 4.50 रुपए का सेस लग रहा है|वहीं यहां डीजल पर 23 फीसदी टैक्स लगाया जाता है| इसके बाद डीजल के ऊपर तीन रुपए प्रति लीटर सेस लगाया जाता है| राज्य सरकारों के इन टैक्स और सेस के बाद थोड़ी कसर नगर निगम भी पूरी करता है|इसमें भोपाल समेत कुछ नगर निगम पेट्रोल पर अपना सेस लगाते हैं| नतीजतन नगरीय क्षेत्रों में आने वाले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और भी महंगा हो जाता है||