jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

छह साल की मासूम के साथ दो नाबालिग लड़कों ने किया रेप

 6 साल की मासूम को कुरकुरे और बिस्किट दिलाने का लालच देकर जंगल में ले जाकर दो नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया|दोनों नाबालिग लड़के गांव के ही हैं और एक ही मोहल्ले में रहते हैं| पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरुवार को दोनों को हिरासत में ले लिया है|

- Install Android App -

      मकड़ाई समाचार बैतूल | कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक गांव की 6 वर्ष की बालिका गांव के हैंडपंप से छोटे-छोटे डिब्बों में पानी भर रही थी. इस नाबालिग को मां ने घर चलने का कहा पर वह जिद करके रुक गई. वह डिब्बों में पानी भरने का खेल खेलने लगी. यहां उसे अकेले हैण्डपम्प पर देख 15-16 उम्र के दो नाबालिग लड़के पहुंचे. उन्होंने कुरकुरे और बिस्किट दिलाने का लालच दिया. साथ ही बाद में खेत में काम कर रही दादी के पास छोड़ देने का आश्वासन भी दिया. गांव के ही नाबालिग किशोरों के झांसे में आई बालिका उनके साथ जंगल की तरफ चली गई. यहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया| घटना को अंजाम देने के बाद बालिका की हालत बिगड़ गई तो आरोपी लड़के उसे घर की तरफ ले जा रहे थे|इसी बीच पीड़िता की दादी रास्ते में मिल गई|जिसे देखकर दोनों भाग खड़े हुए. उसकी हालत खराब देखकर दादी को समझते देर नहीं लगी. इसके बाद दादी उसे घर ले आई. परिजनों ने तत्काल 100 डायल को सूचना दी. जिसके बाद पीड़िता का जिला अस्पताल में बुधवार की रात मेडिकल कराया गया. इधर कोतवाली पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों के खिलाफ गैंगरेप पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है. टीआई अपाला सिंह का कहना है कि 6 साल की मासूम के साथ गैंगरेप हुआ है, मोहल्ले के ही दो लड़के जिनकी उम्र 15 -16 साल है, दोनों ने कुरकुरे और बिस्कुट का लालच देकर बच्ची को ले गए और उसके साथ गलत काम किया. दोनों की गिरफ्तारी कर ली गई है.