jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

सिमी के चार आतंकियों को जानलेवा हमला,आतंकी गतिविधियों के मामले में उम्रकैद

मध्यप्रदेश। शुक्रवार को नेशनल इंवेस्टिगेशन कोर्ट (एनआईए) ने चार आतंकियों को सजा सुनाई। इन आतंकियों में सिमी का मास्टर माइंड अबू फजल भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोर्ट की सुनवाई के दौरान जमानत से पेशी पर आए आतंकी उमर और सादिक को तिहरे आजीवन कारावास का दंड दिया गया।

कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रघुवीर प्रसाद पटेल ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सिमी के चार आतंकियों को सजा सुनाई है। इनमें से दो आतंकियों को ट्रिपल उम्रकैद की सजा हुई है।  धारा-16 और 4/5 यूएपीए एक्ट के तहत ट्रिपल उम्रकैद की सजा सुनाई गई है| दिसंबर साल 2013 में सेंधवा बॉर्डर पर सिमी आतंकियों और एटीएस के बीच मुठभेड़ हुई थी। तभी इन आतंकियों को पकड़ा गया था। यह फैसला नेशनल इंवेस्टिगेशन कोर्ट (एनआईए) कोर्ट के विशेष न्‍यायाधीश रघुवीर प्रसाद पटेल ने सुनाया है। सजा के बाद पुलिस ने दोनों आतंकियों उमर और सादिक को कोर्ट से किया गिरफ्तार। वहीं इमरान और अबू फजल पहले से जेल में बंद हैं। दोनों आतंकियों की कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल करा सेंट्रल जेल रवाना हुए है।एनआईए कोर्ट ने सिमी के चार आतंकियों को जानलेवा हमला करने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में उमकैद की सजा सुनाई है।