jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

हरदा खिरकिया: ड्यूटी के दौरान जीआरपी हवलदार की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

अमजद मंसूरी

मकड़ाई समाचार हरदा।

बीती रात खिरकिया रेलवे स्टेशन पर पदस्थ जीआरपी हवलदार रामदास जाखड़ की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और वह घर गए। घर से परिजन अपने निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल हरदा इलाज के लिए लेकर आ रहे थे। की मांदला और भिरंगी गेट के बीच उनकी मृत्यु हो गई।

- Install Android App -

 

वहा से परिजनो ने  देर रात रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। देर रात रेलवे के अधिकारी उनके घर पहुंचे। आज सुबह परिजन मृतक का शव लेकर पोस्टमार्डम के लिए खिरकिया सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहा डॉक्टरों ने सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिठाकर रखा और पोस्टमार्ड्म नही किया। और नही एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई गई। उसके बाद पोस्टमार्डम के लिए परिजन अपने वाहन से हरदा जिला अस्पताल लेकर आए। परिवार के लोग सदमे में है। वही खिरकिया सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि देश के एक जवान के लिए भी डॉक्टर के पास समय नहीं है। और नही एंबुलेंस दी। अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही की तीन घंटे तक पोस्टमार्टम के लिए बिठाकर रखा उसके बाद मना कर दिया। उसके बाद  परिजनो ने निजी वाहन से मृतक हवलदर का शव हरदा जिला अस्पताल लेकर आए।