jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

बीजेपी ने खाद संकट का माहौल बनाया – हेमंत टाले,: किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस – कमल पटेल

मकड़ाई समाचार हरदा।  खाद संकट को लेकर कांग्रेस भाजपा आमने सामने आ गयी है। बयानबाजी  और आरोप प्रत्यारोप के दौर जारी है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के हेमंत टाले ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आरोप लगाये। इधर कृषि मंत्री ने मीडिया को कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है।  खाद को लेकर संकट जैसी स्थिति नहीं है।

क्या कहा हेमंत टाले ने –

रवि फसल की बोनी के लिए जहां एक ओर किसान मारे मारे फिर रहे हैं ।  मजबूरन ब्लेक में खरीद रहे हैं।  वहीं दूसरी ओर खाद उपलब्ध कराने की बजाय कृषि मंत्री श्री कमल पटेल फिल्मी डायलाग बोल रहे हैं  कि मेरी एफ आई आर क्यो नही करा रहे ? तो आप की ये तमन्ना भी पूरी कर दी जाएगी ! उक्त आरोप प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लगाते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त टाले ने कहा कि पूर्व में भी श्री पटेल के खिलाफ मूंग खरीदी में हुए भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था लेकिन दबाव में आ कर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की  !
श्री पटेल को य़ह भी बताना चाहिए की अब तक कितने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर बैंक से नगद ऋण और खाद मिला है उनकी शून्य प्रतिशत ब्याज की घोषणा सुन सुन कर किसानों के कान पक गए हैं।
हेमन्त टाले ने जिला प्रशासन से भी सवाल किया है कि यह स्पष्ट किया जाए की खाद की कमी की अफवाह कौन फैला रहा है इस तरह के बचकाने आरोप लगा कर आप अपनी नाकामियों को छुपा नहीं सकते किसान लम्बे समय से खाद के लिए भटक रहे हैं और ये हालात तब है जब की विगत वर्षो से इस वर्ष बुवाई काफी देरी से हो रही है और चने का रकबा बढने से खाद की डिमांड में भी कमी आई है बेहतर होगा की विपक्ष पर एवम किसानो पर आरोप लगाने के बजाय व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए । अगर समय से स्थिती चाक चौबंद होती तो काला बाजारी करने वालों को मौका नहीं मिलता लेकिन ऐसा प्रतीत होता है की ऐसी परिस्थति योजनाबद्ध तरीके से निर्मित की गई।

क्या कहा कृषि मंत्री कमल पटेल ने –

- Install Android App -

सर्किट हाउस में मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में कही भी खाद की कमी नहीं है। केंद्र सरकार से हर दिन 9 से 10 रेक खाद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग ने डिफाल्टर किसानों को नकदी में खाद देने से रोक लगा रखी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डिफाल्टर किसानों को भी खाद दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि डबल लॉक सिस्टम में एक केंद्र पर 20 से 25 गांवों के किसानों को खाद देने से भीड़ लग रही थी, लेकिन अब हमने किसानों की गांव के अनुसार सूची तैयार कर उन्हें उनके गांव के पास की सोसायटी से ही खाद वितरण करने की व्यवस्था कर ली है।

किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस

खाद वितरण में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन एवं सरकार पर लगाए आरोपों को लेकर मंत्री पटेल का कहना है कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में खाद की जमकर कालाबाजारी हुई है। किसानों की एक एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। खाद लेने लाइन में लगे किसानों पर लाठीचार्ज तक किया गया। अतः खाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस राजनीतिक नौटंकी कर किसानों को गुमराह कर रही है।