jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े डकैती, सोना और नकदी ले भागे नकाबपोश

मकड़ाई समाचार कटनी। शहर के बरगवां में स्थित एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम देकर बंदूकधारी युवक लाखों रुपए का सोना व नकदी लेकर फरार हो गए। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए बंदूक की नोक पर लॉकर के ताले खुलवाए और बाइक से आरोपी भाग निकले। बैंक के सेल्स ऑफिसर राहुल कोष्टा ने बताया कि कार्यालय सुबह 9:30 बजे खुलता है। कार्यालय खुलने के बाद लगभग सात कर्मचारी काम कर रहे थे। लगभग 10.30 बजे चार युवक अंदर तो आए और उनके हाथों में रिवाल्वर थी। आते ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को धमकाया और शोर मचाने पर गोली मार देने की चेतावनी दी। कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। मारपीट के बाद सहायक ब्रांच मैनेजर से युवकों ने चाबी छीनी और लॉकर में रखा सोना व नकदी लेकर बाइक से फरार हो गए।

आरोपी कंपनी के कर्मचारी की भी एक बाइक ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बाइकों से अलग-अलग दिशा में भागे। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद रंगनाथ नगर थाना सहित कोतवाली, माधव नगर, एनकेजे, कुठला थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल एएसपी मनोज केडिया और पुलिस अधिकारी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से बात कर रहे हैं और पूरी घटना की जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज उनकी निगरानी में खंगाले जा रहे हैं।

- Install Android App -

बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाले चार युवक अंदर थे जबकि दो लोग बाहर खड़े हुए थे। वहीं आसपास के दुकानदारों का कहना है कि उन लोगों को एक दिन पहले भी आसपास देखा गया था। जिसके चलते यह माना जा रहा है कि उन्होंने पहले रेकी की और उसके बाद घटना को अंजाम दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने बताया कि अभी कितना सोना गया है, उसका पूरा रिकॉर्ड देखा जा रहा है और उसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि कितना सोना लॉकर में रखा था। उन्होंने बताया कि नकदी तीन लाख रुपये के आसपास आरोपी लेकर भागे है।