jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

57 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने बच्ची को सोसायटी क्लब में ले गया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया

Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में अपने ही दोस्त की 9 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 57 साल के व्यक्ति ने रविवार शाम वारदात को अंजाम दिया था।

- Install Android App -

फ्लैट शिफ्टिंग के काम में जुटे माता-पिता ने बेटी को अपने दोस्त पर भरोसा कर उसके घर छोड़ा था, लेकिन आरोपी ने घुमाने के बहाने सोसाइटी क्लब में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। घटना क्लब के सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी ने पीड़िता को डराया धमकाया। इसके चलते पीड़िता रात तक खामोश रही, लेकिन रात को उसने अपनी मां को आपबीती बता दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दिनेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईको विलेज 3 सोसाइटी में रहने वाला दिनेश कुमार शर्मा पीड़ित बच्ची के पिता के साथ गुरुग्राम में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। बाद में वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शिफ्ट हो गया। कुछ दिनों बाद उसका दोस्त भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आकर शिफ्ट हो गया। रविवार को बच्ची के पिता दूसरे घर में शिफ्ट होने के लिए कुछ सामान खरीदने बाजार गए थे और अपनी 9 साल की बेटी को दिनेश के घर छोड़ गए। दिनेश के घर में उसकी पत्नी मौजूद थी। आरोपी बच्ची को सोसायटी क्लब में ले गया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।