jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

बालाघाट के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों के साथ मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली

मकड़ाई समाचार बालाघाट। बालाघाट जिले में सुपखार के पास जमसेरा के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की सूचना है। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं और उनमें से तीन नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें प्रारंभिक सूचना में बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल के जवानों के साथ हुई इस मुठभेड़ में नक्सली राकेश ओडी भी शामिल रहा। सुरक्षा बल को इसकी काफी दिन से तलाश रही है। बताया गया, उसके पास से एके-47 राइफल भी मिली है। इस मामले में आईजी और एसपी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताता रहा। यही वजह है कि अभी इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि बालाघाट जिले से लगे जंगल में नक्सली गतिविधियों की खबर सुरक्षा बलों को अक्सर मिलती रही हैं और इस आधार पर इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की चौकसी बनी रहती है। पिछले दिनों भी जिले के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी।