jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

प्राथमिक स्कूल में कक्षा में जाने से पहले छात्राओं को भरना पड़ता है पानी

पानी की भारी बाल्टी वो उठाने के लायक छात्राएं नहीं है

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार शहडोल। जिले के बुढार विकास खंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय आगरा टोला में प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से बाल श्रम कराए जाने का मामला सामने आया है। यहां के शिक्षक का आदेश है कि बच्चों को कक्षा में जाने से पहले हर दिन पानी भरकर रखना होगा। अपने अपने शिक्षक के आदेश का पालन करते हुए हर दिन विद्यालय से कुछ दूरी पर स्थित हैण्डपम्प से छात्राएं सबसे पहले एक बड़े प्लास्टिक की बाल्टीनुमा टंकी में पानी भरती है। इसके बाद दो चार छात्राएं उसे धीरे-धीरे उठाकर स्कूल तक लेकर आती हैं। पानी की भारी बाल्टी वो उठाने के लायक छात्राएं नहीं है, लेकिन गुरु के आदेश पर मजबूरी में उन्हें यह काम हर दिन करना पड़ता है। किसी तरह छात्राएं रुक-रुक कर पानी की टंकी को स्कूल के द्वार तक लाकर रखती हैं। पता चला है कि स्कूल परिसर में स्थित हैंड पम्प काफी समय से खराब पड़ा हुआ है, इसलिए बच्चों को पीने के लिए स्कूल से कुछ दूर सड़क के किनारे स्थिति हैंड पम्प से पानी लाना पड़ रहा है। यहां पर भृत्य की पदस्थापना भी हैं। शिक्षक द्वारा छात्र छात्राओं से पानी भरवाना पर कई अभिभावकों ने आपत्ति जताई है। इसका खामियाजा पढ़ाई की उम्र में छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।