jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

भगवान से शादी की बात पर पूजा ने कहा मै किसी की भावना को ठेस नही पहुंचा रही,मेरी तुलना मीरा सेे न करें

मकड़ाई समाचार  राजस्थान। भगवान सेे शादी केे विडियों युवती के सोशलमीडिया पर पोस्ट किया इसके बाद सेे उसके फैन की संख्या बढ़ गई। जयपुर जिले की गोविंदगढ़ पंचायत समिति के ग्राम नृहसिंहपुरा में सालिगराम जी से विवाह करने के बाद सुर्खियों में आई पूजा सिंह पूरी दुनिया में वायरल हो गई है। देश ही नहीं विदेश तक उनके बारे में चर्चा हो रही है। पूजा के भगवान से विवाह करने के बाद सोशल मीडिया में उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। शादी के बाद इंस्टाग्राम पर करीब 10 हजार फॉलोवर्स बढ़ गए हैं जो कि लगातार बढ़ रहे हैं। दरअसल भगवान से शादी करने के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और लोगों ने तीस वर्षीय पूजा की खूब तारीफ भी की थी और उसकी तुलना मीरा बाई से करनी शुरू कर दी थी। इसको लेकर पूजा सिंह ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के माध्यम से ही मीरा नहीं होने व कुंडली में मंगल दोष होने तथा निवारण को लेकर विवाह करने की बात स्वीकारी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाल कर माफी मांगते हुए कहा कि मेरे कारण किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। शादी से पहले पंडित जी ने बोला कि आपको विष्णु विवाह रीति-रिवाज और मान-सम्मान से करना होगा तो मैंने पूरे सम्मान से विवाह किया।इस प्रकार उपाय पंडित ज्योतिषयों द्वारा बताया जाता है।मंगल दोष हट जाए, इसलिए ये शादी हुई। साथ ही स्वीकार किया कि मुझे बचपन से शादी नहीं करनी थी। उसने यह भी पोस्ट किया है कि मेरी तुलना मीरा से न करें। पूजा सिंह ने गत 8 दिसंबर को भगवान सालिगराम जी से पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी