jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: शासन के आदेश बेअसर सुबह 6 बजे ही खुल जाती है कंपोजिट शराब दुकान, बोलेरो से गांव-गांव हो... मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी, 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था

एमपी – पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा 23 मार्च से शुरू होगी,देखिए टाईम टेबिल

मकड़ाई समाचार भोपाल | प्रदेश के स्कूलों में पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा 23 मार्च से शुरू होगी। सभी प्रश्नपत्र राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से भेजे जाएंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों को 60 अंकों के प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इसमें 10 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न, 30 अंक के लघुउत्तरीय और 20 अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही प्रोजेक्ट व अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर 40 अंक मिलेंगे।ता दें कि 13 वर्षों बाद पांचवीं-आठवीं की परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर कराई जा रही है। 2013 में एमपी बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा कराना बंद कर दिया था। इसके बाद से स्थानीय स्तर पर परीक्षाएं आयोजित की जाती थी। इसे अब दोबारा लागू किया गया है। एमपी बोर्ड के पाठ्यक्रम पर आधारित निजी स्कूलों में भी परीक्षा ली जाएगी। पिछले वर्ष सिर्फ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी।

ये है 5वीं की परीक्षा की डेटशीट (टाईम टेबिल)

- Install Android App -

1. 23 मार्च 2023 (गुरुवार) – लिखित गणित, संगीत दृष्टिबाधितों के लिए लिखित
2. 25 मार्च 2023 (शनिवार) – प्रथम भाषा – विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
3. 27 मार्च 2023 (सोमवार) – पर्यावरण अध्ययन
4. 29 मार्च 2023 (बुधवार) – लिखित द्वितीय भाषा – सामान्य अंग्रेजी अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर अथवा सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है).
5. 31 मार्च 2023 (शुक्रवार) – अतिरिक्त विषय सामान्य उर्दू, हिंदी व अन्य.

8वीं की परीक्षा की डेटशीट (टाईम टेबिल)

1. 23 मार्च 2023 (गुरुवार) – गणित, संगीत दृष्टिबाधितों के लिए
2. 25 मार्च 2023 (शनिवार) – विज्ञान
4. 27 मार्च 2023 (सोमवार) – सामाजिक विज्ञान
5. 29 मार्च 2023 (बुधवार) – प्रथम भाषा – विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि.
6. 31 मार्च 2023 (शुक्रवार) – लिखित द्वितीय भाषा – सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामन्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है).
7. 1 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) – तीसरी भाषा- संस्कृत/सामान्य (हिंदी,उर्दू, मराठी, उड़िया,पंजाबी,अन्य) अथवा चित्रकला (मूक बधिरों हेतु).
( नोट -परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic से एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते है|आप मप्र शिक्षा मंडल की वेबसाइट से जानकारी अपडेट कर ले।)