jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी

हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम्मान!

खेड़ीनीमा में विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नागरिक भी हुए सम्मानित, सरस्वती पूजन से शुरू हुआ कार्यक्रम, सामूहिक भोज के साथ हुआ समापन!

हंडिया। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला खेड़ीनीमा में पदस्थ सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विद्यालय में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकगण, ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने शामिल होकर श्री चौहान को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

मां सरस्वती के पूजन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्त शिक्षक दरियाव सिंह चौहान द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके बाद शिक्षक शिवप्रसाद माल्या ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत गीत के पश्चात विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा श्री चौहान का सम्मान किया गया।

28 साल के साथ की यादें, संबोधन में झलकीं भावनाएं

- Install Android App -

समारोह में संस्था प्रमुख एवं शिक्षक लक्ष्मीनारायण डूडी ने श्री दरियाव सिंह चौहान के साथ बिताए करीब 28 वर्षों के सेवाकाल की यादें साझा कीं। अपने संबोधन में उन्होंने वर्षों तक साथ काम करने के अनुभवों और श्री चौहान के व्यक्तित्व से जुड़ी बातों को भावपूर्ण अंदाज में रखा।

इस दौरान शब्दों से ज्यादा भावनाएं बोलती नजर आईं। समारोह में मौजूद लोग भी भावुक नजर आए। सभी ने उनके सेवाकाल तथा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया और उनके सुखमय व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई के साथ वरिष्ठजनों को मिला सम्मान

समारोह की विशेष बात यह रही कि गांव एवं आसपास के क्षेत्र के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नागरिकों का भी विशेष सम्मान किया गया। विदाई के अवसर पर वरिष्ठजनों को सम्मान देना कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा। इससे बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी मिला।

सामूहिक भोज के साथ हुआ समारोह का समापन

विदाई समारोह के अंत में सभी उपस्थितों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।आत्मीय वातावरण में संपन्न यह समारोह श्री चौहान के सेवाकाल की यादों, सहकर्मियों के स्नेह और ग्रामीणों के सम्मान के साथ यादगार बन गया।