jhankar
ब्रेकिंग
पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी हरदा में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग और मासूम बच्ची की मौत

कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन

हरदा : शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में सोमवार को पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास तवा कालोनी हरदा में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समाज के अध्यक्ष कैलाश कुचबंदिया, रंजीत बंजारा व अन्य सामाजिकजन सम्मिलित हुए।

- Install Android App -

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष कुचबंदिया ने विमुक्त समाज का आव्हान किया कि वे आगे आकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें और स्वयं को समाज की मुख्य धारा में शामिल करें।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक विवेक सिंह ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी दी तथा उपस्थितजनों का आभार प्रकट किया।