jhankar
ब्रेकिंग
बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी हरदा में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग और मासूम बच्ची की मौत टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार, पुराने प्रेम प्रसंग औ... धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल

कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त – रेस्क्यू जारी

कौशांबी/प्रयागराज बॉर्डर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पिपरी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया।

धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज 2 किलोमीटर तक सुनी गई और पूरा मकान जमींदोज हो गया। आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

सीमा पर स्थित गांव

महमदपुर गांव प्रयागराज और कौशांबी जिले की सीमा पर है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रयागराज से एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता और पूरामुफ्ती व पिपरी थाने की फोर्स राहत-बचाव में जुटी है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि बस्ती से थोड़ा बाहर स्थित इस मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे। धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने खेतों के रास्ते घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कई लोगों के दबे होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों के घायल होने और हताहत होने की आशंका है। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है।

प्रशासन ने प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (SRN अस्पताल) को अलर्ट पर रखा है।

पुलिस का कहना है कि धमाके के कारणों, गोदाम में रखे विस्फोटक की मात्रा और लाइसेंस की वैधता की जांच की जा रही है। आधिकारिक तौर पर घायलों और मृतकों की संख्या की पुष्टि होना अभी बाकी है।