बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का कर चुके हैं पर्दाफाश
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। बानापुरा पुलिस चौकी को नया प्रभारी मिल गया है। उप निरीक्षक कुमान सिंह पटेल ने बानापुरा चौकी प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
बताया जाता है कि कुमान सिंह पटेल इसके पूर्व डोलरिया थाने में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा कर अपराधों पर अंकुश लगाया था। अपराध नियंत्रण को लेकर उनकी विशेष पहचान है।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कुमान सिंह पटेल अपने सहनशील, कर्मठ, जुझारू और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। वह जहां भी रहते हैं सट्टा गांजा सहित असामाजिक तत्वों में डर का का माहौल रहता है।

