jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ...

बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को एसआईटी ने ससुराल से दबोचा, लंबे समय से था फरार

हरदा। जिले के बहुचर्चित एवं जघन्य अनिल माणिक हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को हरदा पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 30 अगस्त 2026 को ग्राम रातातलाई, थाना हंडिया क्षेत्र में उसकी ससुराल से दबिश देकर पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया ने किया।

 

गोपनीय सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को सूचना मिली थी कि थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 13/2023 में वांछित मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी ससुराल में छिपा हुआ है।

 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी ने तत्काल कार्रवाई की और ग्राम रातातलाई, थाना हंडिया में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

इस प्रकरण में थाना टिमरनी में धारा 302, 201, 120-बी भादवि एवं धारा 3(2)(v) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

- Install Android App -

बड़ी पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी में 3 निरीक्षक स्तर के अधिकारी, 5 उप निरीक्षक, 4 सहायक उप निरीक्षक, 8 प्रधान आरक्षक एवं 15 आरक्षक शामिल रहे। टीम ने योजनाबद्ध एवं समन्वित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय हरदा के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में एसडीओपी आकांक्षा तलया, निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती, रोशनलाल भारती, निकिता विल्सन, उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, मानवेन्द्र भदौरिया, पुरुषोत्तम गौर, अशोक अहिरवार एवं अजय रघुवंशी सहित सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक, सैनिक, कोर्ट मुंशी एवं पुलिस टीम के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हरदा पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।