ब्रेकिंग
किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डॉ. मीनाक्षी पटेल निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें !  हंडिया , नर्मदा नदी : मूंग खरीदी की जायज मांग को लेकर किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया जल... मप्र के बाद उप्र मे भी प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को दी दर्दनाक मौत!  लापता व्यक्ति का कंकाल म‍िलने ... हंडिया : विधायक डॉ.दोगने ने किया ग्राम जुगरिया में विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के विशेष प्रयास से जिला झाबुआ को मिली सौगात 50 सीटर वर्किंग वूमेन हॉस्ट...

भोपाल में कड़ाके की ठंड, स्‍कूलों का समय बदला, अब सुबह साढ़े नौ बजे से लगेंगे स्‍कूल

मकड़ाई समाचार भोपाल। उत्तर भारत से लगातार बर्फीली हवाएं चलने से राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। उधर ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, जबलपुर संभागों के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह राजधानी में घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते सुबह डेढ़ घंटे तक दृश्यता 100 मीटर तक बनी रही थी। मध्य प्रदेश में सबसे कम 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह कलेक्टर अविनाश लवानिया कोस्कूलों में अवकाश घोषित करने या समय बदलने का निर्देश दिया था। इसके बाद कलेक्टर लवानिया ने स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी कर दिया।

कलेक्‍टर के आदेश के मुताबिक सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। जो स्कूल दो शिफ्ट में संचालित होते हैं, वे सुबह 09 बजे से लगेंगे।

- Install Android App -

अर्धवार्षिक परीक्षाओं का समय भी बदला
इसके साथ-साथ प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का समय भी बदल दिया गया है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का समय बदल दिया है। पहली शिफ्ट में पहले सुबह 8 बजे से परीक्षा होनी थी, जिसका समय बढ़ाकर 09 बजे कर दिया गया है। इसी तरह दूसरी शिफ्ट में सुबह 11:15 बजे होने वाले एग्जाम का समय बढ़ाकर अपराह्न 01 बजे कर दिया गया है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली उत्तर भारत में सक्रिय नहीं है। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में तापमान काफी कम बना हुआ है। वहां से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। दो दिन बाद रात के तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है।