ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे संकट मोचन हनुमान मंदिर में सच्चे श्रद्धा से आए भक्तों की होती है मनोकामना पूरी खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 2 प्रकरण बनाये हंडिया : पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय हंडिया में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, वरिष्ठ शिक्षकों का किय... देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स...

Harda news: आज सुबह 9 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा , ठंडी का सितम लोग घरों में हो गए कैद

हरदा. नए साल 2023 के पहले सप्ताह से सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में सर्द हवा ने दिन और रात को ठंड कर दिया है। दिन में तेज धूप के बावजूद ठंड से लोगों को. ठिठुरना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर ऐसा ही मौसम बना रहा।  आज सुबह 7 बजे 9 डिग्री तापमान रहा न्यूनतम 11 से 12 तक रहने का अनुमान है। प्रतिदिन कम हो रहे तापमान के . कारण लोगों को दिन में भी अलाव एवं गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम में अचानक आए . बदलाव से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है।

- Install Android App -

जिला अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज सर्दी-खांसी, बुखार और सीने में दर्द वाले आ रहे हैं। वही निजी अस्पतालों में भी मरीज जा रहे है।  जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान अधिकतम 25 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा 11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। गत दिवस न्यूनतम पारा 11 था। जो दो डिग्री कम हो गया था। इसकी वजह से मौसम में और अधिक नमी आ गई। सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे सड़कों पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा है। इधर, मौसम में आए बदलाव से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। ठंडी के बढ़ते कहर से जन- जीवन प्रभावित हो गया है।