jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और सिराली मंडियों में कृषि उपज की बंपर आवक, तीनों मंडियों में 47 हजार क्विंटल से अधिक उ... हरदा जिले में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आदतन नशा कारोबारी गिरफ्तार कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण टेमागांव में कृषक चौपाल आयोजित : रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर दिया मार्गदर्श... हरदा के प्रहलाद पटेल जेवल्या की बैल जोड़ियों ने देवास में मचाया धमाल, जीते प्रथम और तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – कलेक्टर कुमार सत्यम कलेक्टर कुमार सत्यम ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 नवंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को बाईक रैली का आयोजन एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर तक होगा संशोधन

खिरकिया माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष बनी मधु तापड़िया, पूनम काबरा बनी सचिव, हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मकड़ाई समाचार खिरकिया। माहेश्वरी महिला मंडल खिरकिया द्वारा शुक्रवार को माहेश्वरी भवन में सक्रांति के उपलक्ष्य में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी महिला मंडल द्वारा एक दूसरे का हल्दी-कुंकुं लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना व सरस्वती वंदना से हुई। जिसमें कु. धरा मूंदड़ा और कु. निधि मूंदड़ा द्वारा वंदना प्रस्तुत की गयी। जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष रजनी सोनी, पूर्व सचिव वर्षा टावरी का स्वागत किया गया।

- Install Android App -

इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा विभिन्न खेल, पतंगबाजी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रतनदेवी मूंदड़ा प्रथम आयी। चुनाव अधिकारी सुनीता तोषनीवाल व कनक मंत्री द्वारा सबकी सहमति से चुनाव निर्विरोध संपन्न कराये गए व नई कार्यकारिणी घोषित की गई।

जिसमें अध्यक्ष मधु तापड़िया, सचिव पूनम काबरा, उपाध्यक्ष सुलेखा तोषनीवाल, सह-सचिव सोनल धुप्पड़, कोषाध्यक्ष कल्पना हेड़ा, प्रचार मंत्री पूजा मालू, संस्कृति मंत्री कोमल सिंगी व संस्कृति मंत्री पायल मूंदड़ा बनी। कार्यक्रम के समापन पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व पदाधिकारियों द्वारा बधाई दी गयी। उक्त जानकारी प्रचार मंत्री पूजा मालू द्वारा दी गयी।