jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

छप्पर तोड़कर घर में घुसा आरोपी, सोती हुई महिला को बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे

आरोपी महिला के साथ पहले भी जंगल में दुष्कर्म किया था। लेकिन लोक-जज्जा के कारण महिला किसी को नहीं बताई थी

मकड़ाई समाचार शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की गोहपारू पुलिस ने कच्चे मकान का छप्पर तोड़कर महिला के साथ दुराचार करने वाले दुराचारी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी महिला के साथ पहले भी जंगल में दुष्कर्म किया था। लेकिन लोक-जज्जा के कारण महिला किसी को नहीं बताई थी।

- Install Android App -

दरअसल, 20 जनवरी की रात नवगंवा निवासी हेतराम चौधरी घर का छप्पर निकालकर अंदर घुसा और सो रही महिला का मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह से उसके चंगुल से छुटकर महिला ने मदद के लिए गुहार लगाई, जिससे लोगों को देखकर आरोपी हेतराम भाग गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर गोहपारू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि पकड़ा गया शख्स पीड़िता के साथ पूर्व में खन्नौधि के जंगल में रेप किया था, लेकिन लोक-लज्जा के डर के चलते महिला ने किसी को नहीं बताई थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि आरोपी का हौसला बुलंद हो गया। और 20 जनवरी को उसने फिर छप्पर तोड़कर पीड़िता के घर में घुसा और उसे हवस का शिकार बनाया।

वहीं गोहपारू थाना प्राभारी सुभाष दुबे का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।