jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda: जेल पर 74 वाॅं गणतंत्र दिवस मनाया गया, देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय गीत गाए।

मकड़ाई एक्सप्रेस24:  26 जनवरी 2023 को प्रातः राष्ट्रीय गान के साथ झंडा वंदन पश्चात जेल पर 74 वाॅं गणतंत्र दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम में जेल अधीक्षक द्वारा गणतंत्र दिवस का महत्व एवं संविधान लागू होने के विषय में बताया। साथ ही जेल स्टाॅफ एवं बंदियों द्वारा राष्ट्रीय गीत गाए। कार्यक्रम में आदर्श काॅलेज, हरदा का स्टाॅफ भी सम्मिलित रहा। काॅलेज से श्री तपिश सोलंकी, एनएसएस एवं श्री शुभम कुमार पालिवाल द्वारा राष्ट्रीय पर्व पर शुभकामना देते हुए उदबोधन दिया गया। कार्यक्रम पश्चात बंदियों एवं स्टाॅफ को मिष्ठान वितरण किया गया।
 दोपहर बाद म्यूजिकल ग्रुप, हरदा से अधिवक्ता श्री सुदीप मिश्रा, डाॅ. संजय शर्मा, समाजसेवी श्री रामनेमा जी, श्रीमती रेखा मेहरा, सुश्री भारती बैरागी एवं मास्टर आर्यन नेमा आदि गायक कलाकारों द्वारा बंदियों को राष्ट्रीय पर्व पर शुभकामना एवं संदेश देते हुए अपनी सुमधुर आवाज में संगीतमय अनेक देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय गीत गाए। रंगारंग कार्यक्रम में बंदियों द्वारा भी उमंग उत्साह के साथ भाग लेकर राष्ट्रीय एवं लोक गीत गाए।
एम.एस.रावत, जेल अधीक्षक द्वारा आभार व्यक्त किया। जेल स्टाॅफ भी उपस्थित रहा।