jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

गणतंत्र दिवस पर युवाओ ने निकाली रैली दो गुटो में हुई झड़प, समझाईश देने गए पुलिसकर्मी भी हुए घायल

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में अनेक स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओ द्वारा रैली निकाली गई। चकरभाठा में दो अलग अलग ग्रुप ने रैली निकाली थी। यह रैलिंया हनुमान मंदिर चौक पर आमने सामने हो गई। इस दौरान युवक आपस में उलझ गए। दो गुटो के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसे देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाइश दी।भीड़ के चलते पुलिसकर्मी को चोटे आई है। इसकी सूचना पर पहुंचे जवानों ने भीड़ को किसी तरह काबू किया। पुलिस ने दोनों गुट के डीजे को जब्त कर लिया है। फिलहाल कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

- Install Android App -

चकरभाठा थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर चकरभाठा के युवकों ने रैली निकाली थी। एक गुट नयापारा चौक तरफ से मेन रोड मार्केट की ओर जा रहा था। वहीं दूसरा गुट ओवरब्रिज से नयापारा चौक की ओर जा रहा था। दोनों गुट के युवक डीजे पर नाचते गाते हुए जा रहे थे। एयरपोर्ट रोड में हनुमान मंदिर के पास दोनों गुट आमने.सामने हो गए।