jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए युवक और युवती, ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा

ग्रामीणों ने युवती को बाल पकड़कर जमीन पर पटककर लात घूंसों व डंडों से जमकर पिटाई की

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां युवक और युवती को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रूस्तम खेड़ा का है। यहां ग्रामीणों ने युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को बांधकर जमकर पिटाई की।

ग्रामीणों ने युवती को बाल पकड़कर जमीन पर पटककर लात घूंसों व डंडों से जमकर पिटाई की। वायरल वीडियो हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमखेड़ा गांव के पास के भट्ठे का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच की बात कही है।

मामले में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। युवक-युवती के साथ अभद्रता कर रहे व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मामले में 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।