ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे संकट मोचन हनुमान मंदिर में सच्चे श्रद्धा से आए भक्तों की होती है मनोकामना पूरी खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 2 प्रकरण बनाये हंडिया : पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय हंडिया में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, वरिष्ठ शिक्षकों का किय... देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स...

क्षिप्रा नदी के तट पर “शिव ज्योति अर्पणम ” कार्यक्रम केे बाद दीयों में बचा शेष तेल से घाट परगिरे नहाने वाले

मकड़ाई समाचार उज्जैन |महाशिवरात्रि पर मोक्षदायनी क्षिप्रा नदी के तट पर हुआ शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम जीरो वेस्ट कार्यक्रम होने का दावा किया गया था। मगर रविवार सुबह नदी के पानी की सतह और घाट पर जमा तेल ने दावों की कलाई खोल दी। दावा किया था कि कार्यक्रम में उपयोग लाई हर सामग्री (दीयों में बचा शेष तेल, तेल की खाली बोतल, दीये, रूई की बाती) को पुन: उपयोग में लिया जाएगा। तेल का उपयोग गोशाला की खाद्य सामग्री के निर्माण में लिया जाएगा। इस हिसाब से नगर निगम के सफाई मित्रों को एक-एक दीये में बचा तेल एकत्र करना था, पर उन्होंने ऐसा न करके घाट पर जमे सारे 21 लाख फावड़े से सौरकर गाड़ी में भर लिए। इससे आधा तेल घाट पर जम गया और आधा नदी के पानी में मिल गया।

- Install Android App -

घाट पर चिकनाई होने से सुबह नहान के लिए आए लोग गिरे, संभले। जानकारी लगते ही अफसर ने चिकनाई मिटाने को घाट पर चूना पावडर डलवा दिया। इधर कुछ पर्यावरणविदों का मत है की नदी के पानी में तेल मिलना जलीय जीव के लिए ठीक नहीं है।

शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम पर नगर निगम ने तीन करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। उज्जैन को पर्यटन के रूप में विश्व पटल पर लाने और दीप प्रज्वलन का सबसे बड़ा प्रस्तुतीकरण करने का कीर्तिमान बनाने को शिप्रा किनारे 21 लाख दीये एक साथ जलाए गए थे। निर्धारित 10 मिनिट में एक साथ 18 लाख 82 हज़ार 229 दीये एक साथ जलाए जाने का विश्व रिकार्ड बना। इस पल के प्रत्यक्ष साक्षी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित दो लाख से अधिक लोग रहे। कार्यक्रम में बीते वर्ष दीपावली पर अयोध्या में 15 लाख 76 हजार दीये एक साथ जलाए जाने का विश्व रिकार्ड टूट गया।