jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

पुलिस की गिरफ्त से भागे युवक ने की आत्महत्या, दो एएसआइ निलंबित

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। दंपती की हत्या के संदिग्ध युवक ने गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त से भागकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। एसपी ने शुक्रवार को कोतवाली थाना के दो एएसआइ को निलंबित कर दिया है।

यह है मामला : कोतवाली थानांतर्गत ग्राम घानामार में 19 फरवरी को पारधी समुदाय के बुजुर्ग दंपती छगना धुर्वे (60) व शांति बाई धुर्वे (55) का शव मिला था। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई थी।

- Install Android App -

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि घर के सामने रहने वाले विष्णु सैयाम (38) पुत्र मिलन सैयाम का जमीन को लेकर दंपती से विवाद चल रहा था। पुलिस विष्णु और पत्नी सेववती सैयाम सहित अन्य दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी।

गुरुवार की शाम पुलिस विष्णु को कपड़े लेने व अन्य वस्तुएं बरामद करने के लिए घर ले गई। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर घर से भाग गया और कनेर का बीज खाने से उसकी मौत हो गई। उसका शव गांव के पास ही मिला। एसपी संजय सिंह ने लापरवाही पाए जाने पर एएसआइ बालमुकुंद चौरसिया और राजेश यादव को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत कनेर के बीज खाने या अन्य जहर के सेवन से हुई है।