jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

mp big sidhi news: ट्रक ने दो बस को मारी टक्कर 14 यात्रियों की मौत, 52 से अधिक घायल

मकड़ाईं एक्सप्रेस २४ सीधी  : शुक्रवार देर रात सीधी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि 52 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसा मोहनिया सुरंग के पास बड़ोखर गांव के पास हुआ। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

मौके पर डायरेक्ट कलेक्टर और एसपी पहुंच गए हैं। रीवा कमिश्नर और आईजी मौके पर पहुंच रहे हैं। घायलों को रीवा मेडिकल कॉलेज व सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि ये बस सतना में कोल जनजाति महाकुंभ में गई हुई थी। लौटते समय ये हादसा हो गया। टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में घायल 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।रीवा से सीधी के बीच हुई इस बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री लगातार दोनों जिलों के प्रशासन से संपर्क में है। उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश दिए हैं।

थाना प्रभारी चुरहट सतीश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक ने दो बसों को टक्कर मारी है. इसमें एक बस पलट गई और दूसरी बस चपेट में आ गई। बस पलटने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।