jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बानापुरा कृषि उपज मंडी में व्यापारीयो के झगड़े और मारपीट का मामला मंडी सचिव ने नहीं की कोई का... बिहार के लाल भरत तिवारी को हरदा सर्व ब्राह्मण समाज ने दी श्रद्धांजलि। दर्दनाक हत्या की निंदा की।  हंडिया ने फिर लिखी भाईचारे की मिसाल, अकीदत के साथ उठे ताजिये! सकल गुर्जर समाज जिला हरदा द्वारा श्री बलवंत पटेल का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ।  हरदा की स्वर प्रभा संगीत कला अकादमी के छात्रों ने प्रयागराज में निमाड़ी लोक गायन से बिखेरा जलवा आज 26 जून 2026, मध्य प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम आज 26 जून 2026, हरदा जिले का मौसम लोहगढ़ किला हत्याकांड : मंगेतर की मौत पहले लगी हादसा, जांच में कथित साजिश का हुआ खुलासा.। 26 जून 2026,दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश की खास 25 अपडेट खबरे 26 जून 2026, शुक्रवार – भारत की प्रमुख अपडेट 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए 2023 का चुनाव आखरी दांव – दिग्विजय सिंह

मकड़ाई समाचार भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रायपुर अधिवेशन से मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी संगठन में सभी प्रकार के फेरबदल हेतु फ्री हैंड लेकर लौटे कमलनाथ ने सभी विधायकों को अपने घर पर बुलाकर ताजा स्थिति स्पष्ट कर दी। उधर फील्ड में उतरे दिग्विजय सिंह का कहना है कि 2023 कांग्रेस पार्टी के लिए आखरी है। यदि यह चुनाव हार गए तो मध्यप्रदेश में पार्टी का काम करने के लिए कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे।

- Install Android App -

मध्यप्रदेश में कमलनाथ ही कांग्रेस के हाईकमान
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ ही कांग्रेस के हाईकमान है। पार्टी के सभी फैसले कमलनाथ लेंगे और कोई भी नेता बार-बार उनकी शिकायत लेकर दिल्ली न आए। राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि बार-बार कमलनाथ की शिकायत लेकर दिल्ली आना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके तत्काल बाद कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों को अपने घर बुलाया और स्थिति स्पष्ट कर दी। अब किसी भी अरुण यादव या अजय सिंह राहुल के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता। विधानसभा चुनाव 2023 तक कमलनाथ का पत्र ही कांग्रेस पार्टी का राजपत्र होगा।

कांग्रेस पार्टी के लिए 2023 का चुनाव आखरी 
कमलनाथ द्वारा कांग्रेस पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़कर चुनाव के काम में लगाने के लिए भेजे गए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्विजय सिंह, स्थानीय नेताओं से नाराज हो रहे हैं। उनका कहना है कि इस स्तर तक की गुटबाजी कांग्रेस पार्टी को बर्बाद कर देगी। 2023 का चुनाव आखरी है। यदि इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनी तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी। ढूंढने पर भी कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। दिग्विजय सिंह ने उनके प्रति भी नाराजगी प्रकट की।