jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया शादी के कार्ड से नहीं मिलेगा सिलेंडर, अब कैटर्स की बुकिंग के आधार पर दिया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव: धर्म की रक्षा के लिए अवतरित छठे अवतार की कथा !!

नशामुक्ति केंद्र में मरीज से दरिंदगी, उल्‍टा लटकाकर डंडों से पीटा, प्राइवेट पार्ट में जलता रबर डाला

गुजरात : उत्तर गुजरात के पाटण स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में इलाज के लिए लाये गये युवक के व्यवहार से गुस्साए केंद्र संचालक व कर्मचारियों ने उसके साथ हैवानियत की। उल्टा करके उसे डंडों से मारा। यही नहीं, उसके प्राइवेट पार्ट में जलता हुआ रबर डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया, लेकिन यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पाटण में चल रहे जयोना नशामुक्ति केंद्र में 20 दिन पहले मेहसाणा मोटीदाऊ गांव के एक युवक हार्दिक सुथार को इलाज के लिए लाया गया था।

- Install Android App -

17 फरवरी को केंद्र से चंद्रकांत मिस्त्री को फोन कर बताया गया कि हार्दिक ने चाकू से हाथ काट लिया और उसे अस्पताल ले जाया रहा है। शराब का अत्यधिक सेवन करने से हार्दिक को पिता ने घर से निकाल दिया था। इसलिए, जब 18 फरवरी को नशामुक्ति केंद्र ने स्वजन को बताया कि हार्दिक की बीमारी के कारण मौत हो गई तो सबने उनकी बात मान ली। उसके मामा चंद्रकांत को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पाटण थाना के पुलिस निरीक्षक मेहुल पटेल ने नशामुक्ति केंद्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि हार्दिक के साथ केंद्र संचालक संदीप पटेल व उसके कर्मचारियों ने हैवानियत भरा सुलूक किया। उसे उलटा करके डंडों से पीटा तथा प्राइवेट पार्ट में जलता हुआ रबर डाल दिया। हार्दिक आरोपितों से छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हैवानों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उसे तब तक प्रताड़ित करते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने संदीप व उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।