jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

‘धनकुबेर’ Mukesh Ambani को तगड़ा झटका, अमीरों की लिस्ट से लुढ़के, स्वाहा हो गए 1.3 अरब डॉलर

Mukesh Ambani News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को बड़ा झटका लगा है। मुकेश अंबानी की संपत्ति में सोमवार को 1.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी को एक झटके में 1.3 अरब डॉलर यानी करीब 1,06,96,76,40,000 रुपये का नुकसान हुआ।

इस नुकसान के साथ, मुकेश अंबानी 82.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स की सूची में 8वें नंबर से फिसलकर 9वें नंबर पर आ गए हैं।

रिलायंस के शेयरों में गिरावट

- Install Android App -

पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार से रिलायंस के लिए कोई अच्छी खबर नहीं आ रही है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी रिलायंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

रिलायंस का शेयर 1.65 फीसदी तक गिरकर 2284.90 रुपए पर बंद हुआ। वहीं, शुक्रवार को रिलायंस के शेयर में डेढ़ फीसदी की गिरावट आई। शुक्रवार को कंपनी के मार्केट कैप में 25,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई।

शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 15,71,724.26 करोड़ रुपये था, जो आज गिरकर 15,45,846.27 रुपये रह गया। यानी आज कंपनी के मार्केट कैप में 25,877.99 करोड़ रुपए की गिरावट आई।