jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

इमरान खान के लाहौर स्थित घर में घुसी पुलिस, पार्टी ने जताई हत्या की आशंका

Imran Khan News : पाकिस्तान में इमरान खान को लेकर भारी हंगामा हो रहा है। कोर्ट में पेशी के लिए जैसे ही पूर्व पीएम इस्लामाबाद रवाना हुए, पुलिस लाहौर स्थित घर में घुस गई। यहां बुलडोजर चला दिया। दीवार तोड़ दी। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, यहां पीटीआई समर्थकों को पीछे हटाने के लिए पुलिस ने गोलियां भी चलाईं।

इमरान खान के निवास के बाहर पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस वाले भी घायल हुए। कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, पीटीआई ने आशंका जताई है कि इमरान खान की हत्या की जा सकती है। वहीं इस्लामाबाद के कई इलाकों में इमरजेंसी लगा दी गई है।
तोशखाना मामले में स्थानीय अदालत में पेश होने के लिए इमरान खान आज इस्लामाबाद रवाना हुए। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने उनके लाहौर आवास में प्रवेश किया। पीटीआई कार्यकर्ताओं ने इस एक्शन को इमरान खान के घर पर हमला करार दिया है। जिस वक्त पुलिस घुसी, उस समय उनकी पत्नी बुशरा बेगम अकेली थीं। इमरान खान ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है, ताकि मैं चुनाव न लड़ सकूं।

- Install Android App -

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पूर्व पीएम के साथ उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का काफिला भी है। इस्लामाबाद के जी-11 में न्यायिक परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां इमरान के पहुंचने की उम्मीद है।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा कई दिनों तक रोके जाने के बाद पुलिस आज इमरान खान के लाहौर आवास में प्रवेश कर गई है। यहां पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद हाथापाई शुरू हो गई। एक टीवी चैनल के मुताबिक, पुलिस ने खान के घर का दरवाजा भी तोड़ा।