jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता शिविर का अयोजन किया गया।

मकड़ाई समाचार हंडिया।सोमवार को ग्राम पंचायत हंडिया में महिलाओं को जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता शिविर का अयोजन किया गया।जागरूकता शिविर में हरदा जिले के प्रधान न्यायाधीश पी सी गुप्ता, प्रदीप राठौर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के के वर्मा, सचिन भड़करिया न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती प्रियंका साकेत उपस्थित थे।

- Install Android App -

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश पी सी गुप्ता द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों व कानून के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रदीप राठौर द्वारा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की न्याय तक पहुंच आसान बनाने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। श्रीमती प्रियंका साकेत ने घरेलू हींसा अधिनियम एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता ऋषि पारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर राखी गिरी, खतीजा शाह , संजय ठाटे , राधेश्याम विश्वकर्मा, मोहन जाट, राजेश रंगीले एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।