jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर घाटों से लेकर मुख्य मार्ग तक जनसैलाब,वाहनों की 4 से 5 किमी किमी.लंबी कतार

 मकड़ाई समाचार खंडवा | ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर मंगलवार को नर्मदा स्नान के लिए घाटों से लेकर मुख्य मार्ग तक जनसैलाब नजर आ रहा है। सोमवार शाम से ही श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे थे। भीड़ के चलते मोरटक्का से ओंकारेश्वर के बीच मुख्य मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की लगभग 5 किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई है। ओंकारेश्वर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा अस्थाई पुल से श्रद्धालुओं को संगम घाट की ओर भेजा जा रहा है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की वजह से जेपी चौक पर भी भारी भीड़ हो गई है, प्रशासन द्वारा रोक- रोक कर श्रद्धालुओं को पुराने पुल से भेजा जा रहा है। रात से अब तक करीब एक लाख श्रद्धालु नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग दर्शन कर चुके हैं।

- Install Android App -

पैदल चलना 

ओंकार पर्वत की परिक्रमा 
भूतड़ी अमावस्या पर तांत्रिक क्रियाएं और देह बाधा से पीड़ित लोगों और तांत्रिकों का सोमवार रात 12 बजे से ही घाटों पर जमावड़ा लग गया था। नर्मदा में खड़े होकर लोगों ने तांत्रिक क्रिया व पूजन की परंपरा निभाई। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी सुबह 5:00 बजे से दर्शनार्थियों की कतार लगी हुई है। नर्मदा स्नान और दर्शन के उपरांत कई श्रद्धालुओं द्वारा ओंकार पर्वत की परिक्रमा की जा रही है।