jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर  सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप टिमरनी : स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां  ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरदा में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्... नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 चित्रकूट* । उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से सटे देवांगना घाटी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सतना जिले की रहने वाली एक 20 वर्षीय NEET की छात्रा के साथ 3 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 टीमें गठित कर दी हैं।

 

पूरा मामला क्या हुआ था..… ?

पीड़िता राजस्थान के कोटा में रहकर NEET की तैयारी करती है। वह छुट्टी पर घर आई थी।

छात्रा का 17 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड चित्रकूट का रहने वाला है और 12वीं का छात्र है। दोनों की पहचान करीब 2 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

बुधवार दोपहर 1 बजे दोनों बाइक से देवांगना घाटी पहुंचे और पहाड़ी पर बैठकर रील बना रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे 3 युवक बाइक पर आए और दोनों को घेर लिया।

ब्वॉयफ्रेंड को बांधा, छात्रा को झाड़ियों में ले गए

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने खुद को वनकर्मी बताकर धमकाया। विरोध करने पर बेल्ट से उसकी पिटाई की और गमछे से हाथ-पैर बांध दिए।

इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को धमकाकर झाड़ियों के पीछे ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने धमकी दी थी कि शोर मचाने पर पहाड़ी से नीचे फेंक देंगे। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

- Install Android App -

कैसे पहुंची पुलिस तक खबर

घटना के बाद किसी तरह युवक ने अपने हाथ खोले और छात्रा के पास पहुंचा। नेटवर्क न होने के कारण पहले डायल-112 पर कॉल नहीं लग सकी। पहाड़ी से नीचे आने पर नेटवर्क मिला तब पुलिस को सूचना दी गई।

शाम 4:45 बजे PRV टीम मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्वॉयफ्रेंड को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।एसपी के निर्देशन मे पुलिस टीम सक्रिय हो ग ई मामले की जां गंभीरता से की जा रही है। एक CCTV में तीनों आरोपी बाइक से जाते दिख रहे हैं।

आरोपियों की तलाश के लिए 2 विशेष टीमें बनाई गई हैं। शक के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

SP ने कहा कि चूंकि ब्वॉयफ्रेंड नाबालिग है, इसलिए उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि देवांगना घाटी में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की आगे की जांच की जा रही है।