नागरिकों ने की जल्द निर्माण की मांग, ठेकेदार की मनमानी से परेशान लोग_
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। बनापुरा से सिवनी मालवा तक बन रही सड़क आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर गड्ढे, मिट्टी और निर्माण सामग्री के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं और कई वाहनों के टायर पंचर हो रहे हैं। रविवार देर रात की घटना ने पूरे मामले को उजागर कर दिया। ब्रिज के पास गश्त कर रही डायल 112 की पुलिस वाहन क्रमांक का टायर पंचर हो गया पुलिसकर्मी अंधेरे में सड़क किनारे खड़े होकर वाहन को ठीक कर रहे है।
स्थानीय नागरिक रामलाल का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। न तो बैरिकेडिंग की अच्छी व्यवस्था है और न ही कोई चेतावनी संकेत। इसी वजह से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
नागरिकों ने कई बार ज्ञापन, निवेदन और आवेदन देकर प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है, लेकिन ठेकेदार पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है, जिससे आम जनता परेशान हो रही है।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बनापुरा से सिवनी मालवा तक बन रही सड़क को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि हादसों से बचा जा सके।

