jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

टिमरनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के हरदा आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह 10:00 बजे टिमरनी बस स्टैंड चौराहा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि इसके बाद जीतू पटवारी हरदा में आयोजित कांग्रेस के “हल्ला बोल” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

राहुल जायसवाल ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सुबह 10:00 बजे टिमरनी बस स्टैंड चौराहा पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का स्वागत करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।