jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

मकड़ाई समाचार हरदा। ग्राम अजनास खेड़ा, तहसील हंडिया निवासी गणेश निवारे ने कलेक्टर हरदा को आवेदन देकर मनरेगा योजना की मजदूरी राशि से जुड़ा गंभीर आरोप लगाया है। आवेदक ने सहायक सचिव सहित अन्य पर बिना जानकारी राशि निकालने, एटीएम कार्ड अपने पास रखने और शिकायत करने पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

खाते से बिना जानकारी राशि निकालने का आरोप

आवेदन के अनुसार, गणेश निवारे का मनरेगा जॉब कार्ड क्रमांक MP-43-002-058-001/610 है और उसका खाता फिनो बैंक में है। आवेदक का कहना है कि मनरेगा में मजदूरी करने के बाद उसके खाते में राशि जमा हुई थी। आरोप है कि उसके खाते से उसकी जानकारी और सहमति के बिना राशि निकाली गई।

एटीएम कार्ड अपने पास रखने का दावा

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सहायक सचिव अनिल जाटव एवं राजू मल्लारे द्वारा खाते से जुड़ी राशि के संबंध में अनियमितता की गई। आवेदक का दावा है कि उसका एटीएम कार्ड भी सहायक सचिव के पास है। साथ ही कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाने और राशि मांगने पर टालमटोल करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप

- Install Android App -

आवेदक ने शिकायत में आरोप लगाया कि मामले की शिकायत करने या अपनी राशि मांगने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। उसे जान से मारने तथा गांव में बदनाम कर गांव छोड़ने के लिए मजबूर करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

पूर्व में भी दिया था आवेदन

गणेश निवारे के अनुसार, वह इस संबंध में पूर्व में भी आवेदन दे चुका है, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उसने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उसकी मनरेगा राशि एवं एटीएम कार्ड दिलाने की मांग की है।

इनका कहना है।

शिकायत कर्ता झूठी शिकायत करने का आदि है।

अनिल जाटव सहायक सचिव