jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

सिराली। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सिराली नगर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी में विराजमान विजयमान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

शंकर मंदिर से हुई पालकी यात्रा की शुरुआत

पालकी यात्रा की शुरुआत नगर के प्राचीन शंकर मंदिर से हुई। पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव की पालकी को कंधों पर उठाकर यात्रा शुरू की गई। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।

पालकी यात्रा शंकर मंदिर से निकलकर पुराना बस स्टैंड, साईं धाम और गांधी चौक होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रास्ते भर भक्तों ने पालकी पर पुष्पवर्षा की। जगह-जगह आरती की गई और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई।

नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

- Install Android App -

पालकी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। सड़क के दोनों ओर खड़े नगरवासियों ने पालकी के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कई जगह आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में पालकी का स्वागत किया। बच्चों में भी यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

शंकर मंदिर में हुआ समापन और विशेष पूजन

पालकी यात्रा का समापन वापिस आकर शंकर मंदिर पर हुआ। यहां भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पुजारियों ने भगवान का रुद्राभिषेक और पंचामृत से स्नान कराया। इसके बाद भक्तों ने बेलपत्र, फूल और प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी।

शाम को तिल भांडेश्वर मंदिर में विशेष संध्याकालीन आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। देर रात तक नगर में भक्ति और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली यह पालकी यात्रा सिराली की धार्मिक परंपरा का प्रतीक है।