27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेकर नर्मदापुरम पहुंचेगी
हरदा। आम किसान यूनियन की आज 23 जुलाई को कृषि उपज मंडी में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 25 सदस्यों की एक समन्वय समिति का गठन किया गया। जो कि आम किसान यूनियन क़े आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तय करेंगी। किसान हित क़े निर्णय समिति द्वारा सामूहिक रूप से तय किये जाएंगे। समन्वय समिति क़े गठन क़े पश्चात् किसान हित क़े कुछ विषयो पर चर्चा कर आगामी रणनीति बनाई गई।
दिनांक 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेकर नर्मदापुरम पहुंचेगी
वहां से सभी किसान पैदल भोपाल की ओर प्रस्थान करेंगे
आगामी 10 अगस्त से 10 सितंबर तक समन्वय समिति द्वारा आम किसान यूनियन की जिले के प्रत्येक गांव में ग्राम इकाई का गठन किया जाएगा ।

