हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी
हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र के भुवनखेड़ी के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीएम राइज स्कूल करताना में कार्यरत सुरक्षा गार्ड राहुल तिवारी (30) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी आरेन्द्र नागरे (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, बीती रात हरदा लौटते समय उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। सूचना पर डायल-112 की टीम दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आज सुबह मृतक राहुल के शव का पीएम होने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया। इधर परिवार में मातम छाया हुआ है।

