jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायुक्त की जांच में बड़ा खुलासा 

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर । मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता शिवराम सेमिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में सेमिल और उनके परिवार से जुड़ी चल-अचल संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 17.12 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच अभी जारी है और संपत्तियों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

बैंक खातों और जमा राशि का ब्योरा

जांच में सेमिल, उनकी पत्नी, बेटे, बहू और उनसे जुड़ी फर्मों के 25 बैंक खातों का पता चला है। एसबीआई, आईडीबीआई समेत विभिन्न बैंकों में करीब 62.89 लाख रुपये जमा पाए गए हैं।

इसके अलावा शुभम इलेक्ट्रिकल और कॉर्निश पावरजोन से जुड़े 6 बैंक खाते भी सामने आए हैं। बेटे सौरभ सेमिल के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट होने की जानकारी भी मिली है।

मुरैना में संपत्ति मिली

- Install Android App -

लोकायुक्त टीम को मुरैना में एक मकान, 20×40 फीट का प्लॉट और लगभग सवा बीघा कृषि जमीन मिली है। मकान की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये और घर में मौजूद सामान की कीमत 7.51 लाख रुपये बताई गई है। इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज पंजीयन विभाग से एकत्र किए जा रहे हैं।

खाते सीज, आयकर और निवेश का रिकॉर्ड मांगा

लोकायुक्त ने सेमिल, उनके परिजनों और संबंधित फर्मों के सभी बैंक खाते फ्रीज करवा दिए हैं। आयकर विभाग से आयकर रिटर्न की जानकारी मांगी गई है। वहीं सेबी को पत्र लिखकर शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय निवेशों का ब्योरा भी मांगा गया है।

प्रमोशन के बाद हुई छापेमारी

शिवराम सेमिल को हाल ही में प्रमोशन मिला था। प्रमोशन के करीब एक सप्ताह बाद लोकायुक्त ने इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना समेत 9 स्थानों पर एक साथ छापा मारा था।

शुरुआती जांच में 14.54 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी जो अब बढ़कर 17.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि जांच लगातार जारी है और नए दस्तावेज मिलने पर संपत्तियों का दायरा और बढ़ सकता है।