jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तैयारियां शुरू!

हंडिया। नर्मदा तट स्थित पागल बाबा आश्रम एक बार फिर गुरु भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं। देशभर से गुरु भक्तों के पहुंचने की संभावना के बीच आश्रम परिवार आयोजन को भव्य और आध्यात्मिक स्वरूप देने में जुटा है।
आश्रम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे गुरु दीक्षा एवं गुरु पूजन होगा, जिसमें श्रद्धालु अपने गुरु के प्रति श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे कन्या भोजन एवं विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
आयोजन समस्त शिष्य एवं गुरु चरण अनुरागी पागल आश्रम परिवार के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम के संरक्षक माँ नर्मदा एवं समर्थ श्री पागल बाबा रहेंगे, जबकि पं. रामकृष्ण दाधीच (पागल पंडित) आयोजन की सेवा व्यवस्था संभालेंगे।

- Install Android App -

गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मिक जागरण का महापर्व माना जाता है। ऐसे में पागल बाबा आश्रम में आयोजित यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और गुरु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर होगा।
आश्रम परिवार ने क्षेत्र सहित दूर-दराज़ के सभी गुरु भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सहभागिता निभाने और धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।