jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

बडे़ तालाब से मिला बुजुर्ग का शव,मानसिक रोग से परेशान होकर आत्महत्या की संभावना

 मकड़ाई समाचार भोपाल| कोहेफिजा के करबला फिल्टर पंप के पास सोमवार शाम एक व्‍यक्‍ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है|

मृतक की पहचान रामानंद नगर, लालघाटी निवासी नवीन शर्मा के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर से घर से गायब थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक रामानंद नगर, लालघाटी निवासी नवीन पुत्र प्रेमनारायण शर्मा (48) रविवार 19 मार्च की दोपहर 12 बजे से घर से लापता हो गए थे। परिजन व रिश्तेदार उनकी खोजबीन में लगे थे। हर संभव ठिकानों पर तलाश करने के बाद परिजनों ने कोहेफिजा पुलिस को भी लापता होने की सूचना दी थी।परिजनों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थे। शहर के एक ख्‍यात मनोचिकित्सक के पास उनका इलाज चल रहा था। बीते कुछ दिनों से दवा खाना छोड़ दिया था।

- Install Android App -

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नवीन शर्मा मानसिक रूप से बीमार थे। साल 2014 से उनका इलाज मनोचिकित्सक डॉ. आरएन साहू के पास चल रहा था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। नवीन कुछ काम नहीं करते थे, बल्कि दुकान व मकान के किराए से उनका परिवार चल रहा था। दूसरी ओर एसआइ परमार ने बताया कि नवीन शर्मा अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। पुलिस का अनुमान है कि मानसिक रोग से परेशान होकर उन्होंने पानी में कूदकर आत्महत्या की है।

 सोमवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को करबला पंप हाउस के पास बड़े तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में उतराने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही लापता नवीन शर्मा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला तो परिजनों ने मृतक की शिनाख्‍त नवीन शर्मा के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल में भेज दिया।